बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ ने प्रदेश कार्यालय में की बैठक, पार्टी के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ ने प्रदेश कार्यालय में की बैठक, पार्टी के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

PATNA : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा हेतु प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ एल बी सिंह की अध्यक्षता में हुई। 

बैठक में चल रहे सदस्यता अभियान की बिंदुवार समीक्षा की गईl प्रकोष्ठ ने प्रत्येक गांव- पंचायत में कार्यरत चिकित्सकों को सदस्य बनाकर जदयू से जोड़ने का निर्णय लियाl साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विगत 17 वर्षों से लगातार किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए सदस्यता अभियान में और तेजी लाने तथा सभी गांव और पंचायतों तक पहुंचने के लिए इसे एक माध्यम बनाने का पर जोर दिया। 

वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण स्तर तक राज्य सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किया हैl सत्रह वर्षों पूर्व जहाँ मरीज चिकित्सा केन्द्रों पर जाना नहीं चाहते थे। वहीं आज तमाम सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लम्बी- लम्बी लाईनें लगती हैंl बैठक में डॉ. मधुरेंदु पांडेय, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. स्मृति पांडेय, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. सरोज सिन्हा, डॉ. विभा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Suggested News