बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू को लताड़ने के बाद जदयू विधायक ने किया पीएम मोदी पर हमला, कहा एकदम “पगला” गए हैं, चंगला गए हैं

लालू को लताड़ने के बाद जदयू विधायक ने किया पीएम मोदी पर हमला, कहा एकदम “पगला” गए हैं, चंगला गए हैं

Bhagalpur: जदयू नेता और गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल अक्सर अपने बड़बोले बोल के कारण सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से गोपालमंडल कई तरह के बयान जारी कर रहे है। बीते दिन जदयू विधायक ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को कहा था कि वह सठिया गए हैं। वहीं अब गोपालमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा और अपने विवादित बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण रूपेण चांगला गए हैं, पगला गए हैं।

पीएम को है सत्ता पलटने का डरः जदयू विधायक ने कहा कि, पीएम मोदी घबरा चुके हैं। जिस तरह हिन्दुस्तान में सभी क्षेत्रिय पार्टी एक हो रहे हैं। उससे पीएम को डर है कि सत्ता पलट सकता है। इसलिए वह सिलेंडर का दाम कम कर रहे है। जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी कितने बड़े झुठे हैं। भाजपा के लोग भी समझ रहे हैं कि मोदी जी क्या कर रहे हैं।

पगला गए हैं पीएम मोदीः गोपालमंडल ने कहा कि, पिछले बार चाय बेचने वाले का बेटा बोल के, पिछड़ा अतिपिछड़ा बोल के मोदी जी ने वोट ले लिया। लोगों ने भी जमकर वोट दिया। इसके बाद उन्होंने पुलवामा में कई वीर जवानों की हत्या करवा दी, फिर कुछ दिनों के बाद बदला ले लिया। इससे प्रभावित होकर हर जाति के लोगों ने उनको वोट कर दिया। नरेंद्र मोदी जनता को लोलीपॉप दिखा रहे है। भाजपा और मोदी जी का स्थिति बहुत गंभीर है। पीएम मोदी चांगला गए हैं, पगला गए हैं। इससे कुछ होने वाला नहीं है। जनता इनको जबाव देगी।  

बिहार में केवल 5 सीट जीतेगी भाजपाः जदयू विधायक ने कहा कि, भाजपा इस बार बिहार में केवल 2 नहीं तो 5 सीट जीतेगी। हम सत्य बोलते है झूठ नहीं बोलते 5 सीट से ज्यादा नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि लोलीपॉप दिखाने से कुछ नहीं होता है,किस जाति का वोट है आपके पास ? सबको आपने बरबाद किया है। सिलेंडर सस्ता कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे है। आटा चावल के बोरे पर जीएसटी लेने के लिए 25 किलो के बोरे को 26 किलो का कर दिए हैं। जनता को चुनावी लोलीपॉप दे रहे हैं। यह सब भारत में नहीं चलेगा।  

Suggested News