बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेडीयू विधायक मेवालाल और उनकी पत्नी आग में झुलसी, पत्नी नीता चौधरी की हालत गंभीर

जेडीयू विधायक मेवालाल और उनकी पत्नी आग में  झुलसी, पत्नी नीता चौधरी की हालत गंभीर

MUNGER : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेडीयू विधायक मेवालाल और उनकी पत्नी गैस सिलेंडर में लगी आग में झुलस गईं है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पूर्व विधायक नीता चौधरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती देर रात पूर्व विधायक नीता चौधरी के किचन में रखीगैस सिलेंडर में आग  लग गई थी। नीता चौधरी उस आगकी चपेट में आने से झुलस गई। वहीं, आग बुझाने के दौरान वर्तमान जदयू विधायक मेवालाल चौधरी  भी बुरी तरह से जल गए। इसके बाद दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
 मिल रही जानकारी के अनुसार विधायक मेवालाल चौधरीअपनी पत्नी पूर्व विधायकनीता चौधरी  के साथ घर बंद कर किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। बीती देर रात जब दोनों घर में प्रवेश किए तो रसोई गैस की बदबू महसूस हुई। जैसे ही दोनों ने किचन में जाकर लाइट ऑन किया तो गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद दोनों बुरी तरह से झूलस गए। कहा जा रहा है कि दोनों 90 फीसदी झुलस गए हैं।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News