बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू विधायक वीणा भारती ने दी अग्निपीड़ितों को आर्थिक सहायता, छठ घाटों का किया निरीक्षण

जदयू विधायक वीणा भारती ने दी अग्निपीड़ितों को आर्थिक सहायता, छठ घाटों का किया निरीक्षण

SUPAUL: जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी पश्चिम वार्ड सात में बीते 25 अक्तूबर को आगजनी में सात परिवारों के घर जलने पर क्षेत्रीय विधायक बीना भारती ने खुद गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना देकर ढाढ़स बंधाया। वहीं उन्होंने आगजनी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए अंचल प्रशासन को आर्थिक मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए। 


त्रिवेणीगंज विधायक बीना भारती ने पांच पीड़ित परिवारों को मौके पर कपड़ा समेत 98 सौ का चेक दिया और जिन परिवार की आगजनी में कम क्षति हुई उसको कपड़े,आनज एवं अन्य सामग्री के साथ आर्थिक सहायता देकर मदद की। उन्होंने प्रशासन से भी पीड़ितों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया। वही बीना भारती ने कहा की जिस उम्मीद के साथ हमें जनता ने जिम्मेवारी सौंपी है। उसी उम्मीद के साथ हम आम जनता के दुख- सुख में साथ खरे उतरेंगे। मेरी पहली प्राथमिकता है आम जनता का सेवा करना। हम लगातार सेवा करते आए हैं और करते रहेंगे। मौके पर अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीँ लोक आस्था का महा पर्व छठ के अवसर पर विधायक बीना भारती ने गुरुवार को त्रिवेणीगंज  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस क्रम में नगर परिषद त्रिवेणीगंज चिलोनी आदि घाटों की साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ में त्रिवेणीगंज सीओ दिनेश प्रसाद में मौजूद थे। 

निरीक्षण के दौरान विधायक ने सीओ दिनेश प्रसाद को घाटों के चारो तरफ साफ-सफाई करने, नदी में जाने के लिए सुगम घाट का निर्माण करने, गहरे पानी मे श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग करने आदि का निर्देश दिया। इसके अलावे घाट पर समुचित रौशनी, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया। वहीं उन्होंने कहा कि नदियों औऱ तालाबों में छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से विशेष ध्यान देने की बात कही है। 

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट 

Suggested News