बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम में बोले जदयू सांसद सुनील कुमार, कहा अतिपिछड़ों का आरक्षण खत्म कराना चाहती है भारतीय जनता पार्टी

भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम में बोले जदयू सांसद सुनील कुमार, कहा अतिपिछड़ों का आरक्षण खत्म कराना चाहती है भारतीय जनता पार्टी

BETTIAH : नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण मामले को लेकर भाजपा द्वारा गलत दुष्प्रचार का पोल खोल के तहत आज जिला मुख्यालय बेतिया मे वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार व जदयू के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू के दर्जनो कार्यकर्ताओ ने एक दिवसीय धरना दिया। 


इस मौके पर जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम स्मार पत्र समर्पित किया गया। पोल खोल कार्यक्रम को भाजपा के खिलाफ जदयू सांसद सुनील कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की पोल खुल गई है। 

उन्होंने कहा की इसी पोल खोल के लिए हम लोग आज धरना पर बैठकर जनता को बताने आए हैं कि भाजपा की सरकार आरक्षण के विरोध में है। बिहार में महिलाओं को 50% और अति पिछड़ा के लोगों को बिहार सरकार के द्वारा आरक्षण दिया गया है । जिसका विरोध भाजपा कर रही है। नगर निकाय चुनाव भाजपा वालो के कारण ही टली है।

बताते चलें की जदयू की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आह्वान पर हर जिले में धरना का आयोजन किया गया।  जिसमें जदयू नेताओं ने कहा की भारतीय जनता पार्टी साजिश के तहत अतिपिछड़ों का आरक्षण खत्म कराना चाहती है।  

Suggested News