बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 8 जुलाई को दिल्ली में

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 8 जुलाई को दिल्ली में

 PATNA :  जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 8 जुलाई को दिल्ली में होगी। बैठक दिल्ली के 7 जंतर-मंतर रोड स्थित जेडीयू कार्यालय में होगी।  शरद यादव के नई पार्टी बनाने के बाद जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बार बैठक हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री व जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और राज्यसभा में जेडीयू के नेता आरसीपी सिंह समेत सभी राज्यों के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष , राज्यों के मंत्री और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे।

JDU-NATIONAL-EXECUTIVE-MEETING-ON-8TH-JULY-IN-DELHI2.jpg

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने बताया कि बैठक दिल्ली के 7 जंतर-मंतर रोड स्थित जेडीयू कार्यालय में होगी। इसमें ब देश के विभिन्न राज्यों में जेडीयू के विस्तार पर चर्चा होगी। साथ ही आगामी राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की चुनावी रणनीति पर विचार होगा। जेडीयू इन दिनों पूर्वोत्तर के राज्यों खास कर त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में पार्टी को मजबूत बनाने का अभियान चला रही है। नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपने विस्तार में लगी है। जेडीयू का मानना है कि बिहार में चलाए जा रहे शराबबंदी अभियान का व्यापक असर दूसरे राज्यों की जनता पर भी पड़ा है। जेडीयू अपना संगठन विस्तार कर इसका फायदा उठाना चाहती है।

Suggested News