बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरसीपी सिंह के समर्थन में नारेबाजी को लेकर बोले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, पार्टी में सीएम की कोई वैकेंसी नहीं है

आरसीपी सिंह के समर्थन में नारेबाजी को लेकर बोले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, पार्टी में सीएम की कोई वैकेंसी नहीं है

JEHANABAD : जहानाबाद पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा 200 नहीं बल्कि 243 सीटों पर अपनी तैयारी करें। कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि हर संगठन को सभी सीटों पर लड़ने का अधिकार है। फिलहाल बिहार में गठबंधन की सरकार भाजपा के साथ चल रही है। 


उन्होंने जदयू नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के काफिले में हुए मुख्यमंत्री बनने के नारेबाजी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जदयू में फिलहाल एकमात्र नेता नीतीश कुमार हैं। यहां मुख्यमंत्री का कोई वैकेंसी नहीं है। दूसरे दल में वैकेंसी हो सकती है। 

उन्होंने आरसीपी सिंह को दल से निष्कासित किए जाने के सवाल पर मीडिया कर्मियों से ही कहा कि आप लोग जदयू प्रदेश अध्यक्ष को लिखित शिकायत दीजिए। जिस पर विचार किया जाएगा। 

बताते चले कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष चंदेश्वर बिन के निधन के बाद उनके पैतृक गांव बालाबिगहा जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया। इसके बाद जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News