बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद के सम्राट अशोक जयंती नहीं मनाने पर जदयू ने खड़े किये सवाल, तेजस्वी से पूछा- क्या नहीं करते सम्राट अशोक का सम्मान

राजद के सम्राट अशोक जयंती नहीं मनाने पर जदयू ने खड़े किये सवाल,  तेजस्वी से पूछा- क्या नहीं करते सम्राट अशोक का सम्मान


पटना. सम्राट अशोक जयंती मानने के नाम पर जदयू और भाजपा के बीच मचे सियासी घमासान के बीच शनिवार को जदयू ने राजद को भी निशाने पर लिया. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद के अशोक जयंती नहीं मनाने को लेकर सवाल किया. उन्होंने कहा कि हम तेजस्वी यादव से जानना चाहते हैं कि क्या उनके मन में सम्राट अशोक के प्रति सम्मान नहीं है. 

उन्हने कहा कि सारे राजनीतिक दल इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है. तेजस्वी यादव क्या आपके मन में सम्राट अशोक के विरासत के प्रति सम्मान नहीं है. या सम्राट अशोक को मानने वाली जो पीढ़ी है और सामाजिक समूह के उसके प्रति घृणा है यह तो आपको स्पष्ट करना ही होगा. उन्होंने कहा कि आखिर राजद को क्या नाराजगी है कि वे अशोक की जयंती नहीं मना रहे हैं. 

भाजपा और जदयू के अलग अलग जयंती मनाने पर उन्होंने कहा कि हम भी यही कह रहे हैं कि जब हर कोई अपनी गौरवशाली परम्परा को मानते हुए अशोक जयंती मना रहा है तो राजद क्यों नहीं कर रहा है. उन्होंने जयंती को जदयू का शक्ति प्रदर्शन मानाने से इनकार करते हुए कहा कि यह सम्राट अशोक का शौर्य प्रदर्शन है. नई पीढ़ी को अशोक के कार्यों से अवगत कराने के लिए हम यह जयंती मना रहे है. 


Suggested News