जदयू के बाढ़ जिला अध्यक्ष की बहू बनी मुखिया, पटना जिले के कई पंचायतों हैरान करने वाला परिणाम

पटना. जनता दल यूनाइटेड बाढ़ जिला संगठन अध्यक्ष परशुराम पारस की पुत्रवधू घोसवरी प्रखंड के घोसवरी पंचायत से मुखिया पद का चुनाव जीत गई हैं. शुक्रवार को आए चुनाव परिणाम में घोसवरी पंचायत से आरती देवी पहली बार मुखिया बनीं. उन्होंने निकटतम प्रितिद्वन्द्वी धर्मराज को 175 वोटों के अंतर से मात दी. 

बाढ़ में हुई मतगणना के दौरान आरती देवी को 1450 वोट आए. वहीं उनके निकटतम प्रितिद्वन्द्वी धर्मराज को 1275 वोट मिला. चुनाव परिणाम के बाद आरती 175 वोटों से विजयी घोषित रही. वह जनता दल यूनाइटेड बाढ़ जिला संगठन अध्यक्ष परशुराम पारस की पुत्रवधू हैं. परशुराम को कुछ महीनों पूर्व ही पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाया था. वे पिछले कई वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए मोकामा, बाढ़ इलाके में पार्टी को मजबूत करने में सक्रिय रहे हैं. 

वहीं घोसवरी प्रखंड की गोसाईंगांव पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार पिंकी देवी जीतीं. पटना जिले में मोकामा प्रखंड में कई पंचायतों में परिणाम काफी चौंकाने वाले रहे. यहाँ औंटा से बेबी कुमारी मुखिया पद पर जीती हैं. दरियापुर पंचायत में नए चेहरे के रूप में शैलेन्द्र कुमार जीते तो बरह्पुर में दुनिया देवी ने जीत हासिल की. मेकर से ललिता देवी, कन्हाईपुर से धर्मशिला कुमारी, मोर पूर्वी पंचायत से अरविन्द पासवान, मोर पश्चिमी से धीरज कुमार विजयी रहे.