बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद ने दो दिवसीय दौरे पर बाढ़ पीड़ितों से मिले हर संभव मदद का दिया आश्वासन

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद ने दो दिवसीय दौरे पर बाढ़ पीड़ितों से मिले हर संभव मदद का दिया आश्वासन

LAKHISARAI : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए आए। पिपरिया, खुटहा पश्चिमी, खुटहा पूर्वी, लक्ष्मीपुर, दरियापुर, जैतपुर, सदाईबीघा, सायर बीघा, ज्वास, धीरादाढ़, पाली सहित समस्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के दौरान वे बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी सुशील कुमार, डीडीसी अनिल कुमार, एसडीएम संजय कुमार सिंह, डीएसपी रंजन कुमार, एएसडीएम राकेश कुमार, डीसीएलआर संजय कुमार के साथ जिले के तमाम अधिकारी मौजूद थे।

ललन सिंह बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपके साथ खड़े हैं। आपकों किसी तरह की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। ललन सिंह ने कहा कि इस बार गंगा में अधिक पानी आ जाने से यह त्रासदी का रूप ले लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिये। बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर, सामुदायिक किचन, सुखा राशन, पॉलिथीन एवं नाव की व्यवस्था डीएम के निगरानी में की गयी। ललन सिंह ने कहा कि बाढ़ में फसल क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। फसल नुकसान सर्वे का आकलन कर डीएम सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे। तब जाकर फसल क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

इस मौके जिप अध्यक्ष रामशंकर सिंह उर्फ नूनू सिंह जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल,साहिल कुमार, अरूण कुमार, कन्हैया कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, नागमणि कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Suggested News