बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

9 सितंबर को जदयू की होगी समीक्षा बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी होंगे शामिल, पार्टी की मजबूती पर होगी चर्चा

9 सितंबर को जदयू की होगी समीक्षा बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी होंगे शामिल, पार्टी की मजबूती पर होगी चर्चा

पटना. 9 सितंबर को जदयू  की समिक्षा बैठक होगी. इसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे. इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दी है. उन्होंने बताया कि इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी शामिल होंगे और इस बैठक के जरिए पार्टी के पदाधिकारियों को जो पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है, उस पर चर्चा की जाएगी.

उन्होंने बताया कि जनता दल यूनाइटेड पूरे बिहार में अपने मिशन और विजन पर कार्य कर रही है और पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है. इसी को लेकर यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई है, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा अब तक जो कार्य किए गए हैं, उसका आकलन किया जाएगा. उमेश सिंह कुशवाहा ने अभी कहा कि इस समीक्षा बैठक के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए टिप्स भी दिए जाएंगे.

उन्होंने बताया कि बिहार में पार्टी की मजबूती के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, उसकी समीक्षा की जाएगी. जहां भी कोई कमियां महसूस होगी, उसे ठीक कर पार्टी की मजबूती के लिए अभियान को तेज किया जाएगा. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी ने तय किया है कि आगामी 2024 का लोकसभा और 2025 का विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड कैसे बेहतर प्रदर्शन करेगी, इस पर विशेष नजर है और इसी के तहत पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में जनता दल यूनाइटेड बिहार की सबसे बडी पार्टी बने.

Suggested News