बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद से खत्म हुआ जदयू का नाता! नीतीश से तेजस्वी ने बनाई दूरी, लगातार दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री का दिखा रोष , तेजस्वी का बक्सर दौरा रद्द!

राजद से खत्म हुआ जदयू का नाता! नीतीश से तेजस्वी ने बनाई दूरी, लगातार दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री का दिखा रोष , तेजस्वी का बक्सर दौरा रद्द!

पटना।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच बढ़ती हुई दूरियों की झलक शनिवार को भी साफ दिखाई दी है। बक्सर में आयोजित पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों को जाना था लेकिन तेजस्वी यादव के वहां नहीं जाने की खबर है। नीतीश कुमार पटना से बक्सर के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं तेजस्वी यादव को लेकर कहा गया है कि वह इस कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं। 
बिहार पर्यटन विभाग द्वारा बक्सर जिलान्तर्गत ब्रहमेश्वर स्थान मंदिर के विकास कार्य फेज-1 का उद्घाटन एवं फेज-॥ का शिलान्यास कार्यक्रम होना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका शुभारंभ करेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता  उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को करना था। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के तहत केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, विशिष्ट अतिथि राज्य के मंत्री मो० आफाक आलम सहित विधायक शंभूनाथ यादव को रहना है। लेकिन अब तेजस्वी ने इस कार्यक्रम से खुद को अलग कर साफ कर दिया है कि उनके और नीतीश कुमार के बीच अब सम्बन्ध नहीं बचे हैं। 
एक दिन पहले भी नीतीश कुमार  और तेजस्वी के बीच दूरियां दिखाई थी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दोनों करीब 90 मिनट एक साथ एक मंच पर रहे लेकिन उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई। बाद में राजभवन में राज्यपाल द्वारा दी गई हाईटी पार्टी में भी तेजस्वी यादव नहीं गए थे। वहां तेजस्वी यादव के नाम की कुर्सी पर नीतीश कुमार के निकट मंत्री अशोक चौधरी ने उपमुख्यमंत्री वाली पर्ची उखाड़ कर फेंक दी थी और वे खुद वहां बैठ गए थे। इस दौरान नीतीश कुमार की नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा से नजदीकियां भी दिखी थी। अब तेजस्वी का बक्सर नहीं जाने का कार्यक्रम एक तरीके से साफ संकेत है कि केवल कागज पर ही दोनों के बीच गठबंधन है। नीतीश और तेजस्वी के दिल टूट चुके हैं। 

Suggested News