बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने राज्य पदाधिकारियों, कार्यकारिणी व शेष जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, कहा - विकास की नई इबारत लिखेगा बिहार

जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने राज्य पदाधिकारियों, कार्यकारिणी व शेष जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, कहा - विकास की नई इबारत लिखेगा बिहार

PATNA : ग्रामीण और पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत, धारधार, चुस्त एवं दुरुस्त करने की दिशा में बिहार प्रदेश सवर्ण प्रकोष्ठ जदयू सभी जिलों में नई पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी तैयार कर रही है। कुछ दिन पहले ही पार्टी की तरफ से इसकी सूची जारी की गई थी, जिनमें कुछ जिले ऐसे भी थे, जहां कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका था। जिसे अब जारी कर दिया गया है। 

इस सूची को लेकर जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कुमार टनटन ने बताया कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। ताकि सरकार की योजनाओं की जानकारी हर वर्ग तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि जदयू देश में पहली पार्टी है, जिसने सवर्णों के लिए अलग से प्रकोष्ठ का गठन किया है। जिसमें हर जिले में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी सहित कार्यकारिणी में दूसरे पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि जहानाबाद में अभिषेक राज उर्फ टिंकू शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उसी तरह रोहतास में बसंत कुमार राय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ में कुछ जिलों में नियुक्ति नहीं सकी थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। उन्होंने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने के बाद पार्टी को पंचायत स्तर पर मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगा। सूची जारी करने के दौरान सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिद्धार्थ, चंद्रकिशोर, प्रदेश महासचिव मंटू मंयक, जागृति, राजीव कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे। 

सवर्ण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

भागलपुर – दीपक चौहान, समस्तीपुर – निशीत कुमार, जहानाबाद – अभिषेक राज, रोहतास – बसंत कुमार राय, सारण – प्रभात कुमार सिंह, कटिहार – अभिषेक कुमार सिंह

यह हैं प्रदेश सवर्ण प्रकोष्ठ के महासचिव

गया – पुरुषोत्तम राज, जहानाबाद – संतोष कुमार सिंह, मधुबनी – संतोष झा, रोहतास – संतेंद्र सिंह, शंकुतला सिंह, अरविंद कुमार राय, पटना – नीरज कुमार श्रीवास्तव, समस्तीपुर – उमाकांत सिंह, शिवहर – रविंद्र कुमार सिंह, मोतिहारी – अमित कुमार राणा, दरभंगा – हीरा प्रसाद सिंह, भागलपुर – विक्रम कुमार, नालंदा – अरूण सिंह,  मंजू कुमारी, मुजफ्फरपुर – विमल कुमार, सारण – उज्ज्वल कुमार सिंह, संदीप कुमार, विकेश प्रताप सिंह, उज्ज्वल कुमार, बक्सर – संतोष कुमार मिश्रा, शेखपुरा – मुकेश कुमार, भोजपुर – देव शर्मा

प्रकोष्ठ में यह इन्हें मिली सचिव की जिम्मेदारी

जहानाबाद – राहुल कुमार, गया – सुशांत सिंह भूमिहार, रूद्र राज उर्फ सानू शर्मा, बक्सर – दीनबंधू राय, अरवल – प्रिंस कुमार, भीष्म नारायण सिंह, कौशलेंद्र शर्मा, लखीसराय – मनीष कुमार, नालंदा – विवेक कुमार, आनंद प्रकाश, नीतीश कुमार, शेखपुरा – कंचन कुमार, सिवान – चंदन कश्यप, बेतिया – विपुल राय, सीतामढ़ी – द्विदराज, गोपालगंज – राजेश कुमार सिंह, पटना – दयानंद सिन्हा, हनी सिंह, बिहटा – सोनू कुमार उर्फ सोनू सम्राट, मधेपुरा – आलोक राज, कटिहार – विकास कुमार सिंह, बेगूसराय – विपिन मिश्रा, बख्तियारपुर – पंकज सिंह, समस्तीपुर – दीपक सिंह, 

Suggested News