बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू ने RCP को दिखाया आइना… याद रखिये बिना सीएम नीतीश की कृपा के आप कुछ नहीं हैं

जदयू ने RCP को दिखाया आइना…  याद रखिये बिना सीएम नीतीश की कृपा के आप कुछ नहीं हैं

पटना. आरसीपी सिंह को लेकर जदयू में हो रही बयानबाजी के बीच शुक्रवार को नीतीश सरकार में वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी ने भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरसीपी की कार्यक्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिना आरसीपी कुछ नहीं हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से आरसीपी दो बार राज्यसभा गए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आरसीपी पहले क्या थे किस पार्टी में थे बिना मुख्यमंत्री की कृपा के 5-10 हजार लोग भी उनके कार्यक्रम में नहीं जुट सकते हैं। ऐसे में उनका बयान देना कि राजनीति में वे अपने दम पर हैं यह हास्यास्पद है। अशोक चौधरी ने कहा कि आरसीपी भविष्य में क्या करेंगे यह पता नहीं हैं लेकिन फ़िलहाल वे पार्टी में हैं. चुकी उन्होंने खुद माना है कि वे प्रधानमंत्री की कृपा से मंत्री बने हैं यह बात सही है।  यह साफ हो गया कि बिना मुख्यमंत्री के कंसेंट के ही आरसीपी मंत्री बन गए।

जदयू में गुटबाजी की खबरों को सिरे से नकारते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि जदयू में कोई गुटबाजी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही सर्वमान्य नेता हैं। उनकी कृपा से ही लोग बनते हैं । उनका हाथ हटा तो कोई कुछ नहीं है। आरसी पी की जदयू में भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वो पार्टी में है। वो जैसी भूमिका चाहेंगे वैसी भूमिका पार्टी में मिलेगी।


Suggested News