बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली पहुंचे जदयू के स्टार प्रचारक अशोक चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, जदयू प्रत्याशियों के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

दिल्ली पहुंचे जदयू के स्टार प्रचारक अशोक चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, जदयू प्रत्याशियों के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

NEWS4NATION DESK : बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री व जदयू के स्टार प्रचार अशोक चौधरी दिल्ली पहुंच गये है। दिल्ली में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया है। 

जदयू के स्टार प्रचारक में शामिल मंत्री अशोक चौधरी दिल्ली में तकरीबन 1 सप्ताह तक रहेंगे। इस दौरान वे दिल्ली विधान सभा चुनाव लड़ रहे जदयू के प्रत्यासियों को लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 

अशोक चौधरी के साथ युवा जद यू के राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा एवं मनोज उपाध्याय भी दिल्ली पहुंचे हैं। 

बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बिहार में प्रभुत्व रखने वाले दलों का रंग भी देखने को मिलेगा। कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) मिलकर चुनाव लड़ रही है। 

बिहार में बीजेपी और जदयू गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। बीजेपी ने जेडीयू को समझौते के तहत दो सीटें बुराड़ी और संगम विहार दी हैं।  

जदयू ने बुराड़ी से शैलेंद्र कुमार और संगम विहार से एचसीएल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

Suggested News