बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेडीयू प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक, राज्य कार्यकारिणी का एजेंडा तय

जेडीयू प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक, राज्य कार्यकारिणी का एजेंडा तय

PATNA :कल होने वाली जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक के पहले आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई. प्रदेश पदाधिकारियों की इस बैठक में कल होने वाली राज्य कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडे पर चर्चा हुई. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर हुई इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव और सांसद आरसीपी सिंह के अलावे प्रदेश स्तर के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. 

कल होगी राज्य कार्यकारिणी की बैठक


जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक कल 11 बजे से एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई है। इस बैठक में संगठन के अलावे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भी शामिल होना है यह माना जा रहा है कि जेडीयू नेतृत्व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में चुनावी तैयारी की कसौटी पर अपने संगठन को परखने की कोशिश करेगा।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News