जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष- प्रभारी ने छात्र JDU के जिलाध्यक्षों की जारी की सूची, तीस जिलों में इन्हें दी गई कमान....

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष- प्रभारी ने छात्र JDU के जिलाध्यक्षों

PATNA: छात्र जद (यू॰) के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है. जनता दल (यू॰) के प्रदेश अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा , प्रदेश महासचिव एवं छात्र जद (यू॰) के प्रदेश प्रभारी रंजीत कुमार झा एवं छात्र जद (यू॰) के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मोहन ने संयुक्त रूप से छात्र जनता दल (यू॰) के 30 जिलों में जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। 

जारी सूची में पूर्वी चम्पारण में प्रिंस यादव, पं॰ चम्पारण- शशि कुशवाहा, सीतामढ़ी- विकाश कुमार, दरभंगा- पुरूषोतम चौधरी, दरभंगा नगर- जितेन्द्र पासवान, मधुबनी- मौसम श्रीवास्तव, सुपौल- ओम प्रकाश कुमार, किशनगंज- मो॰ जीशान अनवर, पूर्णियां- अंकित झा, पूर्णियां नगर- श्रवण कुमार, कटिहार- सत्येन्द्र नारायण, कटिहार नगर- आदित्य कुमार, सीवान- मो॰ दरवेश आलम, समस्तीपुर- मो॰ रजा अहमद, बेगूसराय नगर- अंकित वर्मा, भागलपुर- मो॰ वसीम अकरम, लखीसराय- सुमन कुमार सुमन, शेखपुरा- ओमकार कुमार, बिहारशरीफ नगर- संजीत यादव, बाढ़- गौरव राज, भोजपुर-  प्रितम कुशवाहा, आरा नगर- कृष्ण तिवारी, बक्सर- मोहित कुमार राय, रोहतास- शशि प्रकाश कुशवाहा, अरवल-सुजीत मौर्य, जहानाबाद- आशु रंजन, औरंगाबाद- विकाश कुमार गहलोत, गया- अमित शर्मा, गया नगर- हिमांशु च्रंद्रवंशी, मुजफ्फरपुर-अंकित कुमार के नाम शामिल हैं।

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि छात्र जद (यू॰) के सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों राजग प्रत्याशी के लिए काम करना शुरू करें, जिससे की बिहार में हमारा लक्ष्य 40 के 40 लोक सभा सीट पूरा हो सके।इस अवसर पर छात्र जद (यू॰) के प्रदेश प्रभारी रंजीत कुमार झा नें सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से नेता नीतीश कुमार द्वारा छात्रों के हितों में किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुँचानें एवं अपने-अपने जिलों में राजग प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार में सहयोग करने को कहा। छात्र जद (यू॰) के प्रदेश अध्यक्ष नन्द मोहन ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामना दी तथा कहा कि उम्मीद है कि आप सभी मुख्यमंत्री के विचारों का प्रसार जन-जन में करेंगे।