बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दही-चूड़ा भोज आज, वशिष्ठ बाबू के आवास पर दिग्गजों का होगा जुटान

जदयू प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दही-चूड़ा भोज आज, वशिष्ठ बाबू के आवास पर दिग्गजों का होगा जुटान

PATNA : मकर संक्रांति के मौके पर राजनीतिक दलों द्वारा दही-चूड़ा भोज के आयोजन का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज बुधवार कोजदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह की ओर से उनके 36 हार्डिंग रोड आवास पर मकर संक्रांति पर भोज का आयोजन किया जाएगा। इस भोज में राजनीति के साथ ही समाज के सभी वर्गों के दिग्गज जुटेंगे।

मंगलवार की देर शाम तक कार्यकर्ताओं के साथ भोज की तैयारियों में कार्यकर्ता संग बशिष्ठ बाबू जुटे रहे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारुन रसीद, जदयू, भाजपा, लोजपा के सभी सांसद, सभी विधायक, सभी विधान पार्षद और राज्य सरकार के सभी मंत्री, तीनों पार्टी के कार्यकर्ता भोज में शामिल होंगे। 

इसके साथ ही राजधानी के प्रमुख अधिवक्ता, शिक्षाविद्, चिकित्सक, प्रबुद्ध नागरिक, 74 आंदोलन से जुड़े साथियों को हमने आमंत्रित किया है। अन्य पार्टियों से जुड़े कुछ नेताओं को भी व्यक्तिगत संबंध के नाते हमने बुलाया है और इसका किसी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 22 साल से वे मकर संक्रांति पर भोज का आयोजन करते आए हैं। बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश के जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं के सहयोग से इस भोज का आयोजन करते हैं। 

वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि चूंकि यह चुनावी साल है, इसलिए बहुत उत्साह है। हर साल से अधिक भीड़ बुधवार को होगी, उसी के मद्देनजर तैयारी भी की गयी है।

Suggested News