बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जदयू ने भाजपा को घेरा, ललन सिंह ने सुशील मोदी को दिखाया भाजपा के करप्शन पर आइना

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जदयू ने भाजपा को घेरा, ललन सिंह ने सुशील मोदी को दिखाया भाजपा के करप्शन पर आइना

पटना. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने सुशील मोदी और भाजपा को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा है. बिहार में सीएम नीतीश नीत महागठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपियों को प्रशय देने का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता सुशील मोदी को भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की खबर पेश करते हुए ललन सिंह ने आइना दिखाया है. उन्होंने गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मुद्दे पर सुशील मोदी को निशाने पर लिया. 

उन्होंने अख़बार की कटिंग ट्विट करते हुए लिखा, सुशील मोदी जी,  अब आपको क्या कहना है ? ये किस पार्टी के नेता हैं ? किसने इन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया ? जो भी भाजपा में चला गया उसके सब पाप धुल गये और वह सदाचारी हो गया...! ये पार्टी है या वॉशिंग मशीन ? कहां गयी आपकी ED और CBI ? #भाजपा_वॉशिंग_मशीन है..!

दरअसल, कर्नाटक की अदालत में भ्रष्टाचार मामले में पूर्व सीएम बीएस येद्दयुरप्पा, उनके बेटे बीवाई विजयेन्द्र, पोते शशिधर मराडी, दामाद संजय श्री सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. यह मामला बेंगलूरू विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अनुबंध से जुड़े मामले में  येद्दयुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों को रिश्वत देने से जुड़ा है. बीएस येद्दयुरप्पा ने वर्ष 2008 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी. लेकिन खनन घोटाले में नाम सामने के आने के बाद उन्हें वर्ष 2011 में इस्तीफा देना पड़ा था. तब वे जेल भी गए थे. बाद में जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक वे फिर से कर्नाटक के सीएम रहे. उनका कार्यकाल दागदार रहा और कई प्रकार के भ्रष्टाचार के आरोप लगे. इसी तरह के एक मामले में अब कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है. 

ललन सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ सामने आए इस मामले को रखते हुए सुशील मोदी से भाजपा पर भ्रष्टाचार पर दोहरा रवैया अपनाने को लेकर सवाल किया है. सुशील मोदी पिछले एक महीने से नीतीश सरकार पर हमलावर हैं. ऐसे में ललन सिंह ने भी अब उन्हें निशाने पर लेते हुए भाजपा की कथनी और करनी के अंतर पर सवाल किया है. 


Suggested News