बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेडीयू नेता उपेन्द्र प्रसाद को मांझी ने दिया औरंगाबाद से चुनाव लड़ने का ऑफर, 22 मार्च को HAM में होंगे शामिल!

जेडीयू नेता उपेन्द्र प्रसाद को मांझी ने दिया औरंगाबाद से चुनाव लड़ने का ऑफर, 22 मार्च को HAM में होंगे शामिल!

PATNA :  जेडीयू के पूर्व विधान पार्षद उपेन्द्र प्रसाद को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने औरंगाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। उपेन्द्र प्रसाद ने कहा कि वे औरंगाबाद से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा जीतनराम मांझी ने उन्हें औरंगाबाद सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। 

उपेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हम पार्टी में कब शामिल होंगे यह स्पष्ट नहीं है लेकिन अगर टिकट मिलता है तो निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि 22 मार्च को उपेन्द्र प्रसाद हम पार्टी में शामिल होंगे।

बता दें कि महागठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक जीतनराम मांझी की पार्टी गया, नालंदा और औरंगाबाद से चुनाव लड़ने जा रही है। गया से जीतनराम मांझी खुद लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, वही नालंदा और औरंगाबाद को लेकर उम्मीदवारों की तलाश जारी है। ऐसे में उपेन्द्र प्रसाद को मांझी ने औरंगाबाद से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। 

Suggested News