बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली में ताल ठोकेगी जदयू...नीतीश कुमार आज पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

दिल्ली में ताल ठोकेगी जदयू...नीतीश कुमार आज पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

PATNA : जेडीयू अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी ताल ठोकेगी। सीएम नीतीश आज जदयू कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित करेंगे। उसी के साथ चुनाव अभियान का श्री गणेश हो जाएगा।

जेडीयू अगले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी ताल ठोक के लिए तैयारी में जुट गई है। आज यानी बुधवार को दिल्ली के बदरपुर में जदयू प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। बैठक में जल संसाधन मंत्री और दिल्ली के प्रभारी संजय झा भी मौजूद रहेंगे।

अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से स्पष्ट किया गया था कि बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ही NDA के चेहरा होंगे। उसके बाद बिहार में अटकलों को विराम लग गया है। जदयू को दिल्ली में काफी संभावनाएं दिखती हैं। क्योंकि बड़ी संख्या में बिहार के लोग दिल्ली में रहते हैं। अगर जेडीयू दिल्ली में दावा ठोकती हैं तो बीजेपी के लिए थोड़ी परेशानी होगी।

आज होने वाले प्रशिक्षण शिविर में नीतीश सरकार में विकास और बिहारी अस्मिता का उदाहरण देकर आम आदमी पार्टी पर हमला किया जाएगा। खासकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान को निशाना बनाया जाएगा जिसमें उन्होंने बिहार के लोगों को ₹500 लेकर आने और 500000 का इलाज करा कर वापस जाने की बात कही थी।

जानकारी के अनुसार इस शिविर में दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्र के 15 से 20 सदस्य मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण में 2000 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News