बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहारियों पर विवादित बयान को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, गोवा के मुख्यमंत्री का निकाला अर्थी जुलूस

बिहारियों पर विवादित बयान को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, गोवा के मुख्यमंत्री का निकाला अर्थी जुलूस

PATNA: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए किए गए अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ युवा जदयू ने कारगिल चौक पर अर्थी जुलूस निकालकर गोवा के मुख्यमंत्री का दाह-संस्कार किया। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं के अंदर से लगातार बिहार के प्रति जो उनका भाव है वह बाहर निकल रहा है।

युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, बिहार ने नालंदा विश्वविद्यालय के माध्यम से पूरे दुनिया को ज्ञान दिया, बिहार ने लोकतंत्र दिया, जिस बिहार ने गुरु गोविंद सिंह को दिया, जिस बिहार ने शून्य (जीरो) को दिया, यही नहीं जिस बिहार ने देश को प्रथम राष्ट्रपति दिया, अनगिनत आईएएस व आईपीएस दिया, उस बिहार के प्रति भारतीय जनता पार्टी और उनके समर्थित लोगों की जो सोच है वह बार-बार उनके भीतर से बाहर आ जाती है।

उन्होंने कहा कि बिहार के बदौलत भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता पर काबिज है और जिस बिहार ने 40 में से 39 लोकसभा के सदस्य भारतीय जनता पार्टी को जीता करके भेजा है, उस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार बिहार के प्रति जहर उगलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। यह उनकी कुत्सित मानसिकता को दर्शाता है। बिहार की जनता सब कुछ जान चुकी है आने वाले चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पूर्व में भी बिहार के डीएनए पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सवाल उठाया गया था। उस समय में भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बीजेपी और उनके लोगों को जवाब दिया गया था। जब-जब बिहारी अस्मिता पर उनके द्वारा सवाल उठाया जाएगा हमारी तरफ से पुरजोर विरोध किया जाएगा। हमें गर्व है कि हम बिहारी हैं। 

उन्होंने कहा कि पगड़ी वाले नेता जो पूरे बिहार में घुम-घूम कर लंबा-लंबा वादा किये फिर रहे हैं उनको अपने नेताओं से पूछना चाहिए कब तक बिहार का अपमान करेंगे। इस कार्यक्रम में युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पटेल, नागेंद्र गिरी प्रदेश महासचिव अरुण कुमार उर्फ सिपाही, रिंकल पटेल,  अभय सिंह ,मनीष कुमार, मनीष सिंह पुरुषोत्तम पुष्पेश ,राहुल झा ,प्रदेश सचिव रणविजय चौहान, उत्कर्ष कश्यप, मुकुल कुमार ,विकास मिश्रा, राहुल सिन्हा, विक्की पासवान ,विक्की यादव  हसन ,जहांगीर सहित युवा जदयू के सैकड़ों साथी उपस्थित रहे I

Suggested News