शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में फिर नजर आई दरभंगा के झा जी की अचार वाली ननद भाभी की जोड़ी, खुद उनके घर पहुंचे दो शार्क, दिया इतने लाख का चेक

DARBHANGA : टीवी के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में शामिल हो चुके शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 की शुरूआत हो चुकी है। जिन लोगों ने इस शो के पहले सीजन को देखा होगा। उन्हें दरभंगा के ननद भाभी की जोड़ी अवश्य याद होगी। जो इस शो में झा जी के अचार के लिए फंड लेने पहुंची थी। उस दौरान उन्होंने 10 परसेंट की हिस्सेदारी के बदले 50 लाख की मांग की थी। लेकिन तमाम शार्क ने उन्हें तब पैसे देने में अपनी असमर्थता जाहिर की। लेकिन, इस शो में आने के बाद ननद भाभी की जोड़ी के बनाए अचार को ऐसी लोकप्रियता मिली कि सीजन 2 की शुरूआत ही ननद भाभी की जोड़ी के अचार के साथ की गई।

घर पहुंचे नमिता थापर और विनीता सिंह

सीजन 2 के पहले एपीसोड के पहले सीन में ही दरभंगा के खूबसूरती के साथ ननद-भाभी की जोड़ी कल्पना झा और उमा झा को अपनी टीम के साथ अचार बनाते हुए दिखाया गया है। वहीं दो शार्क विनीता सिंह (Sugar Cosmetics), नमिता थापर emcure pharmaceuticals) भी उनके घर पहुंचते हैं। जहां दोनों यह मानती हैं कि शो के दौरान पैसा इन्वेस्ट नहीं करना उनकी बड़ी गलती थी। जिसके लिए घर में लोगों ने नाराजगी दिखाई। जिसके बाद हमने अपनी गलती सुधारी।

वहीं ननद भाभी यह कहती हैं कि उस समय शो में पैसा नहीं मिला, लेकिन इसके बाद हमारे अचार की मांग इतनी बढ़ी कि जितने अचार तीन माह में नहीं बिके, उससे ज्यादा सिर्फ एक रात में बिक गए थे। निश्चित तौर पर शो में जाने का हमारे कारोबा को फायदा हुआ।

Nsmch
NIHER

50 की जगह मिला 85 लाख का चेक

जिस शो में ननद भाभी की जोड़ी ने 10 परसेंट के हिस्सेदारी की जगह 50 लाख की डिमांड की थी। अब उसी शो के दो शार्क ने 50 की जगह 85 लाख का चेक दिया और इसकी जगह दस परसेंट की जगह सिर्फ 8.5 परसेंट शेयर लिया गया।