बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

AURANGABAD NEWS : झाड़ियों में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

AURANGABAD NEWS : झाड़ियों में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

AURANGABAD : जिले में 15 वर्षीय एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के बसन बिगहा गांव की है। उसका शव गांव के पास ही झाड़ियों के बीच फेंका मिला है। मृतक अमित के परिजनों ने बताया कि खाना खाकर 10 बजे सुबह वह घर से निकला था। 

लेकिन  3-4 घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटा। तब घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच किसी ने गांव के पास ही झाड़ियों में उसका शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तब उनके होश उड़ गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दाउदनगर थाने को दी । 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिये उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। इस बीच परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News