बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में तीसरे चरण का मतदान कल, 17 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

झारखंड में तीसरे चरण का मतदान कल, 17 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

RANCHI: झारखंडमें कल तीसरे चरण के मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो गई है। इस चरण में 17 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। रांची जिले के कुल 5 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें रांची जिले के कांके, खिजरी, हटिया, सिल्ली और रांची की सीट है। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो,मंत्री सीपी सिंह समेत कई दिग्गजों की किस्मत जनता तय करेगी।

इसको लेकर मोरहाबादी के स्ट्रांग रूम से 2000 से भी अधिक भूतों के लिए पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। इन सभी सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ तथा बरकट्ठा में शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

इस चरण की 17 सीटों में से  सिमरिया और कांके अनुसूचित जाति तथा खिजरी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 14 सीटें सामान्य कोटि की हैं। इनमें 277 पुरुष और 32 महिला प्रत्याशी हैं। तीसरे चरण में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 31 प्रत्याशी हैं। रांची और कांके में सबसे कम 12-12 प्रत्याशी हैं। बड़कागांव, रामगढ़, खिजरी, रांची और हटिया सीट में सबसे ज्यादा चार-चार महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटें आठ जिलों में स्थित हैं। इनमें कोडरमा जिले में कोडरमा, हजारीबाग जिले में हजारीबाग, बरकट्ठा, बरही और मांडू, चतरा जिले में सिमरिया, रामगढ़ जिले में बड़कागांव और रामगढ़, गिरिडीह जिले में धनवार, बोकारो जिले में गोमिया और बेरमो, सरायकेला-खरसावां जिले में ईचागढ़ और रांची जिले में सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके शामिल हैं।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News