बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोकारो में बोले राजनाथ सिंह- रामलला का भव्य मंदिर बनाने जा रहे, हमें अब कोई नहीं रोक सकता

बोकारो में बोले राजनाथ सिंह- रामलला का भव्य मंदिर बनाने जा रहे, हमें अब कोई नहीं रोक सकता

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के तमाम नेता राज्य में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी देश के रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह भी बोकारो पहुंचे। राजनाथ सिंह ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम रामलला के जन्मस्थान पर एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करेंगे।


राजनाथ सिंह ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले पार्टियां हमारे घोषणा पत्र का मजाक उड़ाती थी, कि हमने भव्य राम मंदिर बनाने का वादा किया है। लेकिन अब कोर्ट के फैसले के बाद हम रामलला की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण करेंगे।


 
 सिंह ने कहा कि हम रामलला की जन्मभूमि पर भगवान राम का एक भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं, जैसा कि हमने हर घोषणा पत्र में वादा किया था। कुछ पार्टियां इस वादे पर हमारा मजाक उड़ाती थीं, लेकिन अब हमें मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता।


 
 रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड में पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। कोई भी भाजपा के प्रधानमंत्री, मंत्रियों या मुख्यमंत्रियों पर उंगली नहीं उठा सकता है कि वे भ्रष्ट हैं।


 
 उन्होंने कहा कि हम देश के सभी राज्यों में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) को लागू करेंगे। प्रत्येक भारतीय को यह जानने का अधिकार है कि उनकी भूमि में अवैध अप्रवासी कौन हैं। कुछ दलों को इसमें भी हमारी गलती लगती है, वे हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं।


रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News