बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हेमंत कैबिनेट का विस्तार, जेएमएम के 5 और कांग्रेस के 2 मंत्री ने ली शपथ...

हेमंत कैबिनेट का विस्तार, जेएमएम के 5 और कांग्रेस के 2 मंत्री ने ली शपथ...

RANCHI: हेमंत कैबिनेट का विस्तार किया गया है। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 7 मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई है। जेएमएम के 5 और कांग्रेस के 2 मंत्रियों ने शपथ ली है। राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्‍य सचिव की उपस्थिति में सात मंत्रियों की नियुक्ति का आदेश पढ़ा गया।

 सबसे पहले मंच पर जेएमएम के चंपई सोरेन पहुंचे और राज्‍यपाल ने चंपई सोरेन को शपथ दिलाई। इसके बाद शपथ लेने के लिए हाजी हुसैन अंसारी का नाम पुकारा गया। हाजी हुसैन ने उर्दू भाषा में शपथ ली।

जगन्नाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और मिथिलेश ठाकुर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन भी मौजूद थे।

बता दें कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा से पांच और कांग्रेस से दो विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कांग्रेस से पूर्व में ही दो विधायकों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आलमगीर आलम और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को शपथ दिलाई जा चुकी है जबकि आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता भी पहले ही मंत्री बन चुके हैं।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News