बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों को दी राहत, कम्बल का किया वितरण

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों को दी राहत, कम्बल का किया वितरण

RANCHI : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची में कई जगहों पर गरीबों के बीच कम्बल वितरण किया. बताते चलें की आज मुख्यमंत्री के पिता शिबू सोरेन का 76 वां जन्मदिन भी है. 

इस मौके पर उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. उनको पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामना दी.

बताते चलें की झारखण्ड को अलग राज्य बनाने में शिबू सोरेन की अहम् भूमिका मानी जाती है. सत्तर के दशक में उन्होंने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की. हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा को बेदखल कर 30 सीटों पर जीत हासिल करनेवाले झामुमो का अभी स्वर्णिम काल कहा जा रहा है.

वहीँ सांसद रिश्वत कांड, कोयला घोटाला से लेकर हत्याकांड के आरोपित रहे शिबू सोरेन फिलहाल सभी मामलों में अदालत से बरी किए जा चुके हैं. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वे अपनी परम्परागत सीट दुमका से भी चुनाव हार गए.

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News