बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड और दिल्ली में विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक की नियुक्ति,बीजेपी ने दो महामंत्री को बनाया आॉब्जर्वर

झारखंड और दिल्ली में विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक की नियुक्ति,बीजेपी ने दो महामंत्री को बनाया आॉब्जर्वर

PATNA: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली और झारखंड विधानसभा में पार्टी नेता के चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है।दिल्ली विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता के तौर पर नियुक्ति को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आदेश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह आदेश जारी किया है.वहीं झारखंड विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महामंत्री पी. मुरलीधर राव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने यह जानकारी दी है।

Suggested News