बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : पुलिस फायरिंग में 2 को लगी गोली, 1 की मौत, सिसई बूथ संख्या 36 का मतदान रद्द

झारखंड चुनाव : पुलिस फायरिंग में 2 को लगी गोली, 1 की मौत, सिसई बूथ संख्या 36 का मतदान रद्द

NEWS4NATION DESK : झारखंड के गुमला जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के सिसई विधानसभा के बूथ संख्या 36 पर फिलहाल मतदान को रद्द कर दिया गया है। वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए डीसी, एसपी समेत कई बड़े अधिकारी पहुंचे है। 

इलाके में व्याप्त तनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतदान रद्द कर दिये जाने का आदेश जारी कर दिया।  सुरक्षा बल के जवान बूथ से ईवीएम लेकर निकल गये हैं। वहीं जिले के डीसी शशि रंजन और एसपी अंजनी कुमार झा गांव पहुंचकर लोगों से बैठक कर रहे हैं और मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटे हैं।

बता दें आज मतदान के दौरान सिसई विधानसभा  के बूथ संख्या 36 पर सुरक्षाबलों और वोटरों के बीच झड़प हो गई थी।  सिसई शहर से 5 किलोमीटर दूर बुधनी गांव स्थित बूथ संख्या 36 पर वोटरो और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प के दौरान पहले लोगो की ओर से पुुलिस पर पथराव किया गया। जिसके बाद  आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। जिसमें एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायल अशफाक अंसारी के परिजन ने बताया कि लाइन से अलग होने के कारण पुलिस ने गोली चलाई जिसमें जलानी नामक युवक गोली लगने से  घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अशफाक अंसारी की जांघ में गोली लगी है।  उसे बेहतर इलाज के लिए अभी रिम्स लाया गया है।  

घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले पर नजर बनाए हुए है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News