बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में बीजेपी-आजसू का गठबंधन टूटा, सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी भाजपा

झारखंड में बीजेपी-आजसू का गठबंधन टूटा, सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी भाजपा

RANCHI: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और आजसू का गठबंधन टूट गया है। भारतीय जनता पार्टी अब झारखंड की सभी 80 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उपाध्यक्ष ओम माथुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।  इसके साथ यह भी फैसला लिया गया कि बीजेपी एक निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सिंह को समर्थन देगी। 53 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी बीजेपी बाकी 27 सीटों पर भी अपना उम्मीदवार उतारेगी।

बताया जा रहा है कि भाजपा आजसू को 10 सीटें देने को तैयार था, लेकिन आजसू 17 सीटों से कम पर मानने को तैयार नहीं थी। इसके बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 

बता दें कि अभी तक बीजेपी ने 53 और आजसू ने 13 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इनमें से सिमरिया, सिंदरी, मांडू, चक्रधरपुर, लोहरदगा, चंदनकियारी और छतरपुर पर दोनों के प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं। चक्रधरपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा मैदान में हैं। यहां आजसू ने उनके खिलाफ रामलाल मुंडा को मैदान में उतारा है। बताया जा रहा है कि इन्हीं सीटों को लेकर गठबंधन में गांठ पड़ गई। जिसके बाद भाजपा ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया।

बता दें कि झारखंड में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर, दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर, तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर, चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर और पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।



Suggested News