बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : आज चौथी बार झारखंड में अमित शाह, चौथे चरण का आज खत्म हो जायेगा चुनाव प्रचार

झारखंड चुनाव : आज चौथी बार  झारखंड में अमित शाह, चौथे चरण का आज खत्म हो जायेगा चुनाव प्रचार

NEWS4NATION DESK : झारखंड में सत्ता वापसी को लेकर बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा रखा है। बीजेपी के तमाम दिग्गज चुनाव प्रचार को लेकर झारखंड का दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में आज चौथी बार गृह मंत्री अमित शाह देवघर, गिरिडीह और बाघमारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

अमित शाह सबसे पहले देवघर के बीएड कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे गिरिडीह और फिर धनबाद के बाघमारा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

चौथे चरण के 15 विधानसभा सीटों में से देवघर, गिरिडीह और बाघमारा में भाजपा का सीधा मुकाबला है। देवघर में भाजपा ने वर्तमान विधायक नारायण दास को टिकट दिया है जबकि महागठबंधन की ओर से राजद के सुरेश कुमार पासवान पर भरोसा जताया है। 

2014 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण दास विधायक चुने गए थे। उन्होंने राजद के सुरेश पासवान को हराया था। वहीं गिरिडीह में भाजपा ने निर्भय कुमार शाहाबादी को टिकट दिया है जबकि सुदीव्य कुमार सोनू को झामुमो ने अपना प्रत्याशी बनाया है। 

वहीं बाघमारा से वर्तमान विधायक ढुल्लू महतो को एकबार फिर बीजेपी ने टिकट दिया है। इस सीट पर ढुल्लू का मुकाबला कांग्रेस के जलेश्वर महतो से है। 2014 में ढुल्लू ने जलेश्वर महतो को हराया था लेकिन उस वक्त जलेश्वर महतो जेडीयू के प्रत्याशी थे।

बता दें चौथे चरण में मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा में 16 दिसंबर को वोटिंग होनी है। जिसके लिए आज शाम चुनाव प्रचार खत्म हो जायेगा। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News