बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : अर्जुन मुंड़ा ने खेलारी साई प्राथमिक विद्यालय बूथ पर डाला वोट, बीजेपी की जीत का किया दावा

झारखंड चुनाव : अर्जुन मुंड़ा ने खेलारी साई प्राथमिक विद्यालय बूथ पर डाला वोट, बीजेपी की जीत का किया दावा

NEWS4NATION DESK : झारखंड के पूर्व सीएम व वर्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां के खेलारी साई प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ अपने वोट का प्रयोग किया। 

वोट डालने के बाद अर्जुन मुंडा ने कहा कि पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान के बाद आज दूसरे चरण के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। 

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से की गई दुरुस्त व्यवस्था से वे काफी संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि लगातार जागरूकता अभियान का ही नतीजा है कि प्रदेश में हर बार मतदान का प्रतिशत बढ़ रहा है। 

वहीं एकबार फिर से प्रदेश के सीएम पद की बात को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा कि भविष्य में जो कुछ भी होना है वह संगठन स्तर पर होगा। अभी पहली प्राथमिकता भाजपा के प्रत्याशियों को जिताना है। वहीं उन्होंने कहा कि एकबार फिर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News