बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : चुनावी दौरे पर आज झारखंड आएंगे पीएम मोदी, जमशेदपुर और खुंटी में सभा को करेंगे संबोधित

झारखंड चुनाव : चुनावी दौरे पर आज झारखंड आएंगे पीएम मोदी, जमशेदपुर और खुंटी में सभा को करेंगे संबोधित

RANCHI :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए झारखंड आएंगे। अपने इस चुनावी दौरे के दौरान वे जमशेदपुर और खूंटी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री 11.30 बजे रांची पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से 12 बजे खूंटी पहुंचेंगे। यहां चुनावी सभा करने के बाद जमशेदपुर पहुंचेंगे। यहां उनका संबोधन डेढ़ बजे सेगोपाल मैदान में होगा। कार्यक्रम में कोल्हान के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। 

जमशेदपुर की सभा के बाद प्रधानमंत्री रांची लौटेंगे और दिल्ली रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर संबंधित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्छी कड़ी कर दी गई है।

मोदी के दौरे के दौरान जमशेदपुर में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पीएम के कॉरकेड में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेस भी रहेंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News