बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : दूसरे चरण का चुनाव बेहद अहम, सीएम समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा होगी दांव पर

झारखंड चुनाव : दूसरे चरण का चुनाव बेहद अहम, सीएम समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा होगी दांव पर

RANCHI : झारखंड विधानसभा दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण में होने वाली इन 20 सीटों पर पूरे प्रदेश की नजर है। राज्य की ये 20 सीटें कई मायने में अहम हैं। अव्वल इनमें से अधिकतर विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं तो दूसरा इनमें से आधा दर्जन सीटों पर प्रदेश वर्तमान सीएम रघुवर दास समेत कई दिग्गज नेता मैदान में हैं। 

दूसरे चरण में होने वाले इन 20 सीटों में अभी 8 भाजपा, 8 झामुमो, 1 कांग्रेस और 2 आजसू के पास है।

इस चरण में मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष प्रो. दिनेश उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस और पूर्व मंत्री सरयू राय के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ मैदान में हैं। इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 

सबसे रोचक मुकाबला पूर्वी जमशेदपुर सीट पर है, जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास और बीजेपी के दिग्गज और सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय निर्दलिये उनके सामने हैं। 

भाजपा की परंपरागत सीट रही पूर्वी जमशेदपुर में इसबार बीजेपी की राह कठिन होने जा रही है। यहां से मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार पांच बार जीतकर छठी बार मैदान में हैं। वहीं इस बार भाजपा के दिग्गज नेता और सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय ने यहां से निर्दलिए प्रत्याशी के रुप में मैदान में आकर इसे चर्चा में ला दिया है। वहीं कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ को मुख्यमंत्री के खिलाफ उतार दिया है। झाविमो से अभय कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। 

पूरे प्रदेश की निगाह यहां बनी हुई है। चुनाव प्रचार ज्यों-ज्यों आगे बढ़ रहा है, लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री को उनके प्रतिद्वंद्वी किस तरह घेर पाते हैं। 2014 में रघुवर दास 70157 वोटों के बड़े अंतर जीते थे। उनके सामने कांग्रेस के आनंद बिहारी दूबे को मात्र 33270 वोट मिले थे। सरयू राय पिछली बार जमशेदपुर पश्चिमी से जीते थे। उन्हें 95346 वोट मिले थे। उनके सामने कांग्रेस के बन्ना गुप्ता थे, जिन्हें 84829 वोट मिले थे। लेकिन इस बार सरयू राय ने क्षेत्र बदल लिया है।


Suggested News