बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : दोपहर 1 बजे तक 45.14 प्रतिशत वोटिंग, रामगढ़ में बीजेपी और आजसू कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

झारखंड चुनाव : दोपहर 1 बजे तक 45.14 प्रतिशत वोटिंग, रामगढ़ में बीजेपी और आजसू कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव चुनाव के तीसरे चरण 17 विधानसभा सीटों लिए मतदान का कार्य चल रहा है। सुबह सात बजे से ही लोग अपने मतों का प्रयोग कर रहे है। चुनाव आयोग की सूचना के अनुसार दोपहर 1 बजे तक कुल 45.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

राजधानी रांची के पांच विधानसभा सीट समेत पूरे राज्य के 17 सीटों पर हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची में सुबह से ही लोग अपने-अपने मत का प्रयोग करने के लिए बूथों पर पहुंच गये। वहीं जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदाताओं की संख्या में इजाफा होता गया। 

इधर रांची से सटे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। रामगढ़ विधान सभा के सांडी, रजरप्पा स्थिति राज्य बल्ब प्लस 2 विद्यालय में बूथ संख्या 199 पर तकनीकी कारण के कारण 40 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ। 

वहीं सुबह करीब आठ बजे सिरका एमपीआइ स्कूल मतदान केंद्र के बाहर आजसू व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा जिला महामंत्री रंजीत पांडेय ने रामगढ़ थाने में इसकी शिकायत की है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 9 बजे 14.22 फीसद मतदान हुआ। जबकि 11 बजे तक 29.50% मतदान हुआ। 

दोपहर 1 बजे तक कुल 45.14 प्रतिशत हुआ मतदान


कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News