बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : अमित शाह और राहुल गांधी का झारखंड दौरा आज, चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

झारखंड चुनाव : अमित शाह और राहुल गांधी का झारखंड दौरा आज, चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

RANCHI : झारखंड विधान सभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। अब दूसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारियां जोरों पर है। चुनाव में अपनी-अपनी पार्टी को जीत दिलाने को लेकर सभी पार्टियों की ओर से पूरा दमखम लगाया जा रहा है। 

इसी क्रम में विभिन्न पार्टियों के दिग्गज आज अलग-अलग जगहों पर रैलियां करने वाल हैं। आज देश को दो बड़ी पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनावी दौरे पर झारखंड आने वाले है। 

केन्द्रीय गृह मंत्री बीजेपी अमित शाह झारखंड में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह चक्रधरपुर और बहरोगोड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। 

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज झारखंड दौरे पर आएंगे। राहुल गांधी सिमडेगा में एक चुनावी  रैली को संबोधित करेंगे।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News