बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : दूसरे चरण में आज 20 सीटों पर डाले जा रहे वोट, सीएम रघुवर समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

झारखंड चुनाव : दूसरे चरण में आज 20 सीटों पर डाले जा रहे वोट, सीएम रघुवर समेत कई  दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

NEWS4NATION DESK : झारखंडविधानसभा चुनाव के सबसे महत्वपूर्ण दूसरे चरण में शनिवार को 20 सीटों पर वोट डाले जा रहे है। इस चरण में प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण सीट पूर्वी जमशेदपुर भी शामिल है। इस सीट से सीएम रघुवर दास और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे सरयू राय   चुनाव मैदान में है। 

दूसरे चरण में जिन 20 सीटो पर मतदान हो रहे हैं, इनमें से 17 सीटें आरक्षित हैं जबकि 15 सीटें नक्सलवाद प्रभावित हैं। नक्सल प्रभावित व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। शहरी क्षेत्रों में दो घंटे देर तक यानी शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सात जिलों में फैले इन विधानसभा क्षेत्रों में 260 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला 48 लाख 25 हजार मतदाता करेंगे।

 सत्ता की दावेदारी तय करने वाले इस चरण में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के मंत्री और पूर्व मंत्री समेत दर्जनभर दिग्गज भाग्य आजमा रहे हैं। इन सीटों पर मतदान के लिए कुल 6066 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें1,711 बूथों को अति संवेदनशील और 2,767 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। इस चरण में नौ विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि मतदाताओं को डराने-धमकाने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों की नियमित पैट्रोलिंग की जाएगी। निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


Suggested News