बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : माही ने परिवार के साथ जवाहर विद्या मंदिर बूथ पर डाला वोट, खुद ही गाड़ी ड्राइव कर पहुंचे मतदान केन्द्र

झारखंड चुनाव : माही ने परिवार के साथ जवाहर विद्या मंदिर बूथ पर डाला वोट, खुद ही गाड़ी ड्राइव कर पहुंचे मतदान केन्द्र

RANCHI  : झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज गुरुवार को राजधानी रांची के पांच विधानसभा सीट समेत 17 विधानसभा सीटों पर  वोटिंग जारी है। वोटिंग के लिए  आम से लेकर खासतक अपने वोट का प्रयोग कर रहे हैं।  

वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी राजधानी के जवाहर विद्या मंदिर स्थित मतदान केन्द्र पहुंच अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी, मां और पिता भी साथ रहें। 


माही अपनी मर्सिडीज गाड़ी को खुद ही चलाकर मतदान केन्द्र पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी, मां और पिता के साथ अपने वोट का प्रयोग किया। 

अबतक इन दिग्गजों ने किया मतदान

  • रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने डाला वोट।
  • हटिया से विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी नवीन जायसवाल ने मतदान किया।
  • कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव ने मतदान किया।
  • ईचागढ़ से आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो ने पत्नी के साथ मतदान किया।
  • झारखंड सरकार के मंत्री व रांची से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान।
  • पूर्व मुख्यमंत्री व झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी व कोडरमा से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने अपनी बेटी के साथ किया मतदान।
  • राजधनवार से भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव ने किया मतदान।
  • आजसू के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पत्नी सुनीता चौधरी के साथ मतदान किया। सुनीता रामगढ़ विधानसभा सीट से आजसू की प्रत्याशी हैं।
  • बरही विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंद अकेला ने मतदान किया।
  • सिमरिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशुन दास ने मतदान किया।
  • राजधनवार से भाजपा के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह ने मतदान किया।
  • हजारीबाग में भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने मतदान किया।
  • रामगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रंजय कुमार ने मतदान किया।
  • सिल्ली विधानसभा सीट से आजसू प्रत्याशी सह आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पत्नी नेहा महतो के साथ मतदान किया।
  • हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने मतदान किया।
  • हजारीबाग से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने पत्नी नीलिमा सिन्हा के साथ किया मतदान।
  • गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने रांची में पत्नी के साथ किया मतदान।
  • सिल्ली विधानसभा सीट से आजसू प्रत्याशी सीमा महतो ने पति अमित महतो के साथ किया मतदान।
  • रांची विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी ने किया मतदान।
  • रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने मतदान किया।
  • राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने पत्नी के साथ मतदान किया।
  • मुख्य सचिव डीके तिवारी ने मतदान किया।
  • चतरा से भाजपा सांसद सुनील सिंह ने पत्नी के साथ मतदान किया।

बता दें झरखंड चुनाव के तीसरे चरण 17 में से 12 सीटों पर सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो व ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान होगा। जबकि शहर की पांच सीटे रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में सुबह 7 से 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News