बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : बरही में जमकर गरजे पीएम मोदी, कहा-भ्रष्टाचार के लिए किसी भी हदतक जा सकती है कांग्रेस

झारखंड चुनाव : बरही में जमकर गरजे पीएम मोदी, कहा-भ्रष्टाचार के लिए किसी भी हदतक जा सकती है कांग्रेस

NEWS4NATION DESK : विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को झारखंड पहुंचे हैं। वे बरही के रसोइधमना मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के साथ यहां भाजपा के उत्‍साही कार्यकर्ता बड़ी तादाद में मौजूद हैं। यहां बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी मोदी को सुनने पहुंची है।

पीएम ने चुनावी सभो को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन का कभी पालन नहीं करती। ये भ्रष्‍टाचार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झारखंड की जनता अपने भविष्‍य के लिए कर्नाटक के परिणामों को याद रखे। 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने गद्दारों को बड़ी सजा दी है। चोरी-छिपे पिछले दरवाजे से सरकार बनाने वालों को सबक सिखाया है। उठापटक की राजनीति करने वालों के लिए यह संदेश है कि यहां भी कांग्रेस और उसके सहयोगियों के एक-एक उम्‍मीदवार को हराइए। मैं एक बार फिर कर्नाटक की जनता को तहे दिल से बधाई देता हूं।

बता दें पीएम मोदी की आज ही दूसरी सभा बोकारो में है। बरही के बाद वे बोकारो पहुंच गये है। इससे पूर्व पहले चरण में उन्होंने पलामू और गुमला तथा दूसरे चरण में खूंटी व जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा की थी। प्रधानमंत्री का अगला दौरा 12 दिसंबर को प्रस्तावित है।

कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News