बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : सिसई के बूथ संख्या 36 पर आज हो रहा है पुनर्मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

झारखंड चुनाव : सिसई के बूथ संख्या 36 पर आज हो रहा है पुनर्मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

NEWS4NATION DESK : झारखंड के  गुमला जिले के  सिसई विधानसभा क्षेत्र स्थित उर्दू उत्क्रमित विद्यालय, बघनी बूथ संख्या 36 पर आज सोमवार को पुनर्मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज यहां सुबह सात बजे से ही वोटिंग हो रही है। इस बूथ पर दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। 

बता दें दूसरे चरण में सात दिसंबर को मतदान के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। वहीं पुलिस फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी थी। जिसमें एक की मौत हो गई थी। 

घटना के बाद इस बूथ पर मतदान को रद्द कर दिया गया था। सामान्य प्रेक्षक एबी इब्राहिम तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन द्वारा इस मतदान केंद्र में मतदान को स्थगित करते हुए पुनर्मतदान की सिफारिश की थी। 

भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अनुशंसा पर इसकी स्वीकृति दी गई थी। जिसके बाद यहां आज सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग हो रही है। वही बड़ी संख्या में मतदाता सुबह से ही अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। 

कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News