बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड विधान सभा चुनाव : टिकट की तलाश में दल-बदल की मची होड़

झारखंड विधान सभा चुनाव : टिकट की तलाश में दल-बदल की मची होड़

NEWS4NATION DESK : झारखंड विधान सभा चुनाव के दिन नजदीक आते ही सभी दलों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की जाने लगी है। इधर टिकटबंटवारे के बाद सभी दलों में दल-बदल की होड़ मच गई है। टिकट की तलाश में हर दिन किसी न किसी दल के नेता दल बदल रहे हैं।

शुक्रवार को टिकट कटने के बाद सिंदरी से भाजपा के विधायक और वरिष्ठ नेता फूलचंद मंडल ने झामुमो का दामन थाम लिया। अब वह झामुमो से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कोडरमा से जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने भाजपा छोड़कर आजसू का दामन थामा। 

वहीं झरिया की पूर्व विधायक आबो देवी और उनके जिलाध्यक्ष बेटे अवधेश यादव समेत पूरी कमेटी ने राजद का दामन छोड़कर आजसू में शामिल हो गई। इसके साथ ही झामुमो के वरिष्ठ नेता और खिजरी के पूर्व विधायक अंतु तिर्की ने झाविमो का दामन थाम लिया। 

अंतु तिर्की पिछला चुनाव झामुमो से लड़ चुके थे और इस बार झामुमो ने उन्हें खिजरी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया था।

शुक्रवार को रांची में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आजसू में शामिल होने के बाद अवधेश यादव ने विधान सभा चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष को लेना है। पार्टी अगर टिकट देती है तो वह झरिया सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। 

Suggested News