बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड लोजपा ने रामविलास पासवान का मनाया जन्मदिवस, सोशल डिस्टेंस का किया गया पूरा पालन

झारखंड लोजपा ने रामविलास पासवान का मनाया जन्मदिवस, सोशल डिस्टेंस का किया गया पूरा पालन

RANCHI : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज जन्मदिवस है। रामविलास पासवना आज 74 साल के हो गए। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश एवं रांची जिला के पदाधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करते हुए उनके जन्म दिन को सेलिव्रेट किया गया। 

इस मौके पर सबसे पहले सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा गलवान में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोजपा पदाधिकारियों ने कहा कि देश के वीर जवानों को लोक जनशक्ति पार्टी सलाम करती है। 

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उषा खलखो, प्रदेश महासचिव शिव कुमार सिंह, प्रदेश सचिव ज्योति होरो, प्रदेश सचिव लेबर सेल उत्तम राय, रांची जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी, उपाध्यक्ष अकाश भारती, विष्णु सोनी, सचिव आनंद वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद एक्,का कोषाध्यक्ष अजय गोप, लाला उरांव, प्रियंका राज, रामकुमार सिंह, संजय यादव, रामाशंकर सिंह,  पूर्व कांके विधानसभा प्रत्याशी छोटू पासवान एवं मनोरंजन कुमार उपस्थित थे।

बता दें इस साल कोरोना संकट और गलवान में शहीद हुए 20 जवानों को लेकर लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने जहां खुद अपना जन्मदिवस नहीं मनाने का पहले ही एलान कर दिया था। वहीं उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी जन्मदिवस को लेकर किसी भी तरह की पार्टी का आयोजन नहीं किये जाने का आग्रह किया था। 

रांची से मो. मोइजुद्दीन

Suggested News