बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में कोरोना का कहर, 24 घंटे के अंदर हुई 4 मरीजों की हुई मौत

झारखंड में कोरोना का कहर, 24 घंटे के अंदर हुई 4 मरीजों की हुई मौत

Ranchi : झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एकबार फिर 4 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हो गई। जिनमें 3 बैंककर्मी और एक पुलिसकर्मी शामिल है। 

जानकारी के अनुसार रिम्स में भर्ती कोरोना के 3 गंभीर मरीज व पारस अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत बुधवार को मौत हो गई। रिम्स में भर्ती तीन मरीजों में एक बेड़ो के इंटाचिंद्री का रहने वाला 40 वर्षीय पुलिसकर्मी, दूसरा अरगोड़ा का रहने वाला 56 वर्षीय वृद्ध व कचहरी रोड की रहने वाली 54 वर्षीय महिला शामिल है। 

वहीं पारस अस्पताल में भर्ती जिस कोरोना मरीज की मौत हुई है वे बैंक मैनेजर बताये गये है। उनकी उम्र 59 साल थी। 

बताया जा रहा है कि इन सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पारस अस्पताल में भर्ती जिस बैंककर्मी की मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उसे सांस की समस्या थी और पहले से ही उनकी स्थिति गंभीर थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

इधर, रिम्स में भी जिन तीन मरीजों की मौत हुई है वे भी वेंटिलेटर पर थे। जिनमें से एक की मौत मंगलवार देर रात हो गई थी। वहीं बाकी दोनों की मौत बुधवार की सुबह हुई।

पुलिसकर्मी की मौत के बाद उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय से ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण मरीज की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित को पहले से किसी तरह की बीमारी नहीं थी। कोविड को लेकर सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 

बताते चले कि दो दिन पूर्व ही रिम्स के चिकित्सक खुद डॉ सीबी सहाय ने ऑक्सीजन की अनुपलब्धता पर सवाल उठाया था। रिक्वायरमेंट के 5 घंटे के बाद उन्हें ऑक्सीजन की सप्लाई की गई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके फोन करने के बाद रिम्स अधीक्षक तक ने उनके फोन का जवाब नहीं दिया था।

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News