बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यपाल रांची और मुख्यमंत्री दुमका में करेंगे झंडारोहण, परेड की लेंगे सलामी

राज्यपाल रांची और मुख्यमंत्री दुमका में करेंगे झंडारोहण, परेड की लेंगे सलामी

Ranchi: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडारोहण करेंगी. इसी तरह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडारोहण करेंगे. राज्यपाल गणतंत्र दिवस समारोह में सशस्त्र बल संयुक्त परेड का निरीक्षण भी करेंगी. 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, बोर्ड तथा निगमों द्वारा तैयार झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी. उत्कृष्ट परेड करने वाली टुकडिय़ों व झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा. मुख्यमंत्री भी दुमका में परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उत्कृष्ट परेड व झांकियों को पुरस्कृत करेंगे. 

इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में 'ऐट होम' कार्यक्रम नहीं होगा. पश्चिमी सिंहभूम की घटना को लेकर यह निर्णय लिया गया है. बता दें कि शाम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री सहित कई गण्यमान्य लोग शामिल होते थे. 

Suggested News