बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं : किसलय तिवारी

झारखंड के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं :  किसलय तिवारी

RANCHI : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की ओर से आज से पूरे प्रदेश में मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी क्रम में आज रांची महानगर के अध्यक्ष सूर्य प्रभात के नेतृत्व में बरियातू मंडल के अंतर्गत शंकर नगर के सूरज कुमार को सम्मानित किया गया. उसे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार द्वारा शॉल ओढा कर एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया. साथ में प्रोत्साहन राशि भी दी गई. 

प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा की झारखंड के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है. इसे सिर्फ प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है. झारखंड के बच्चों को सम्मानित कर खुद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. इन बच्चों से मिलकर जीवन में प्रेरणा मिलती है. सूरज रांची जिले में टॉप रहे हैं. उसने राजकीय उच्च विद्यालय में पढ़ाई कर रांची का नाम रोशन किया है. उसके पिता ऑटो चलाते थे. पिता के मृत्यु के बाद मां ने काम कर बच्चों को पढ़ाया और आज सूरज ने इसे परिणाम में बदल कर अपने मां पिता का नाम रोशन किया है. इनके माता की परिश्रम को मैं नमन करता हूं. आज के युवा ही देश के भविष्य हैं. इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं.

वहीँ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार ने सूरज के सफलता पर बधाई देते हुए कहा प्रतिभा किसी की  मोहताज नहीं होती. परिश्रम का फल हमेशा मीठा होता है. मेधावी छात्रों को सम्मान करने का मकसद यह है की इससे दूसरे छात्र-छात्राएं प्रोत्साहित होते हैं. 

प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा की पूरे झारखंड के हर जिले में मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर घर जाकर मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे और ऐसे छात्रों को हर संभव मदद किया जाएगा. आज के इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, श्रीनिवास, प्रकाश जी, नरेंद्र उपाध्याय, रजनी आनंद, रोशन सिंह, निधि कांत निपुण पांडे, प्रेम कुमार सिंह विशेष रुप से उपस्थित थे. 

रांची से मोईजुद्दीन की रिपोर्ट 

Suggested News