बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: कर्मा पूजन के बाद विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबी 10 बच्चियां, 7 ने तोड़ा दम

JHARKHAND NEWS: कर्मा पूजन के बाद विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबी 10 बच्चियां, 7 ने तोड़ा दम

LATEHAR: कर्मा पूजन के बाद डाली विसर्जन के दौरान सात लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। मामला झारखंड के लातेहार का है, जहां 10 लड़कियों की टोली कर्मा विसर्जन के लिए तालाब के किनारे गई थी। उसी दौरान पानी की तेज रफ़्तार के करना सात लड़कियां तालाब में डूब गईं। 

आपको बता दें, लातेहार में दोपहर 12 बजे के करीब ज़िले के बालूमाथ प्रखंड में शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव के में 10 लड़कियों की टोली कर्मा विसर्जन के लिए गई थी। जिसमें से दो बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए बाकी पांच लड़कियां भी गईं और सातों लड़कियां डूब गईं। डूबने वाली सात लड़कियां में से छह बच्चियां एक ही परिवार से थीं। मिली जानकारी के अनुसार कि सभी लड़कियों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मरने वाली सभी लड़कियों की उम्र 12 वर्ष से 20 के बीच है। उपायुक्त ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पूरी घटना की जांच उप उपायुक्त सुरेन्द्र वर्मा करेंगे। ग्रामीणों का कहा है कि वह तालाब के किनारे खड़ी तीन लड़कियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे। ग्रामीण तालाब में उतरे और लड़कियों को बाहर निकाला लेकिन तब तक चार लड़कियों की मौत हो चुकी थी। बाकी तीन लड़कियों की मौत बालूमाथ स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने के दौरान हुई। 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लातेहार जिले के शेरगढ़ गांव में घटी घटना को लेकर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना की जांच की मांग की है।


Suggested News