बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: रांची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर तय किया गया ऑटो रिक्शा का किराया, बैठक में हुआ निर्णय

JHARKHAND NEWS: रांची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर तय किया गया ऑटो रिक्शा का किराया, बैठक में हुआ निर्णय

रांची: रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर सभी ऑटो रिक्शा के किराये का निर्धारण किया गया है। गुरुवार को उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, द. छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार निरंजन कुमार के साथ उनके कार्यालय में, डीज़ल/पेट्रोल/CNG/LPG , ऑटो रिक्शा चालकों के विभिन्न यूनियन के साथ झारखंड यात्री संघ की साथ बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया। 

ज्ञात हो कि कोविड काल मे सभी ऑटो वाले मनमाना भाड़ा आम यात्रियों से वसूल रहे थे, जिसका कड़ा विरोध झारखण्ड यात्री संघ ने किया। जिसके कारण गुरुवार को बैठक में ऑटो चालकों के साथ काफी बात विवाद भी हुआ। इसके बाद भाड़े को घटा कर  RTA ने तय कर दिया। 

झारखंड यात्री संघ के मंत्री निर्मल कुमार ने बताया कि संघ ने ऑटो ड्राइवर के ड्रेस कोड, हर ऑटो रिक्शा मे FIRST AID BOX रखने की मांग की व सभी ऑटो में नई निर्धारित भाड़ा तालिका लगाने की मांग रखी, जिसे RTA ने मान लिया और सभी ऑटो यूनियन को इसकी दिशा निर्देश भी दी गयी। RTA दो से तीन दिनों के अंदर यह सब कुछ लागू करवाने की कारवाई करेगा।


Suggested News