बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: झारखंड के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

JHARKHAND NEWS: झारखंड के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

DESK: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। बुधवार की देर रात जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल (TMH) में उन्होंने अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 22 अप्रैल से TMH में उनका इलाज चल रहा था। इधर, उनके निधन से सिंहभूम भाजपा में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लक्ष्मण गिलुवा सिंहभूम भाजपा के बड़े कद के नेता थे और कोल्हान क्षेत्र के भाजपा के संगठन को बढ़ाने में उनका अहम योगदान था। लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक और सिंहभूम लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके थे। इसके अलावा उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। लक्ष्मण गिलुवा कोल्हान में भाजपा के एक बड़े चेहरा थे और उन्होंने वर्ष 1990 में पहली बार निर्दलीय बाल्टी छाप पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद वर्ष 1995 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और चुनाव जीत कर चक्रधरपुर के विधायक बने थे। इसके बाद लक्ष्मण गिलुवा 2009 में दोबारा भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर चक्रधपुर के विधायक बने। 

इसके आलावा वर्ष 1999 और 2014 में सिंहभूम लोकसभा सीट पर चुनाव जीत कर सांसद बने थे। वर्ष 1999 में लक्ष्मण गिलुवा ने कांग्रेस के दबंग नेता विजय सिंह सोय को हराया था। लक्ष्मण गिलुवा मृदुभाषी और सरल स्वभाव के मिलनसार आदिवासी नेता थे, जिस कारण उनकी लोकप्रियता काफी थी। भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से पहले लक्ष्मण गिलुवा ही प्रदेश अध्यक्ष थे और उन्होंने वर्ष 2019 में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफ़ा दे दिया था।

Suggested News