बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हुई राज्यपाल, सीएम व आला अधिकारियों ने दी विदाई

JHARKHAND NEWS: अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हुई राज्यपाल, सीएम व आला अधिकारियों ने दी विदाई

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर विदाई दी। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड से अपने पैतृक आवास रायरंगपुर (ओड़िसा) के लिए रवाना हुईं। 

इस मौके पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, महाधिवक्ता राजीव रंजन, प्रधान सचिव वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, उपायुक्त रांची छवि रंजन, एसएसपी रांची सुरेंद्र झा तथा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन सहित अन्य ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पुष्प भेंट कर भावभीनी विदाई दी। 

ज्ञात हो कि कुछ ही दिन पहले देश के कई राज्यों में नये राज्यपाल बनाये गये थे। जिसके तहत झारखंड का नया राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है। 

Suggested News